DSSC Collage Vacancy 2026:रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन की ओर से एक शानदार भारती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है इस भर्ती में एमटीएस,Ldc, स्टेनोग्राफर ग्रेड सेकंड, सिविलियन मोटर ड्राइवर, तकनीकी ऑपरेटर, लाइनमैन सुपरवाइजर नेटवर्किंग, बोट बिल्डर, नेटवर्किंग एडमिनिस्ट्रेशन और हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेशन के पदों पर भर्ती निकली है l

इस भर्ती में आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से करना होगा ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 12 जून 2026 रखी गई है ऑफलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दी गई योग्यता आयु सीमाएवं महत्वपूर्ण जानकारी को अवश्य पढ़ ले ताकि आपको इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके l
रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज द्वारा निकाली इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष और 27 वर्ष रखी गई है अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा रखी गई है जिसकी जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट भी प्रदान की गई है l
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको ₹100 का बैंक ड्राफ्ट देना होगा यह बैंक ड्राफ्ट आपको DSSC Direct Recruitment 2026 के पक्ष में Canara Bank,DSSC Branch (Code 16239) नाम से बनाना होगा और बैंक ड्राफ्ट की एक फोटो कॉपी आवेदन के साथ संलग्न जरूर करें l
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता देंगे सबसे अधिक पद मल्टीटास्किंग स्टाफ के रखे गए हैं कल 38 पद रखे गए हैं जिसके लिए मात्र शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और एलडीसी पद के लिए 12वीं पास रखी गई है अंग्रेजी टाइपिंग में 35 या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना आवश्यक है स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास मांगा गया है और स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होना आवश्यक है इसके अलावा सिविलियन मोटर ड्राइवर में 12वीं पास तथा 2 वर्ष का अनुभव और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस भी मांगा गया है इसी तरह तकनीकी अटेंडेंट के लिए आवेदन करते हैं तो दसवीं पास तथा प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर का 1 वर्ष का अनुभव तथा संबंधित आईटीआई मांगी गई है और लाइनमैन के लिए आवेदन करते हैं तो 12वीं पास तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल लाइन मैनेजमेंट डिप्लोमा और 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है इसी तरह अगर आप बोट बिल्डर का फॉर्म भरते हैं तो 12वीं पास तथा संबंधित कार्य का 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है और सुपरवाइजर नेटवर्किंग के लिए बीई बीटेक पोस्ट ग्रेजुएट (कंप्यूटर एप्लीकेशन/ कंप्यूटर विज्ञान /आईटी) इनमें से आपके पास कोई भी डिग्री होना आवश्यक है और 2 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है और नेटवर्किंग एडमिनिस्ट्रेटर के लिए आवेदन करते हैं तो 12वीं पास तथा नेटवर्किंग में डिप्लोमा या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक पास व CISCO सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट या नेटवर्क प्रोफेशनल प्रमाण पत्र और 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है और हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते हैं तो 12वीं पास तथा कंप्यूटर हार्डवेयर में एडवांस्ड डिप्लोमा या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक पास तथा वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन सर्टिफिकेशन तथा कार्य का 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है l
इस भर्ती में आप केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसलिए ऑफलाइन आवेदन आपको 12 जून 2026 तक पहुंचाना होगा आपको आवेदन फॉर्म भरने के बाद में The Commandant, Defence Service Staff Collage, Wellington (Nilgiris)-643231 (Tamilnadu) पते पर भेजना है, आवेदन फार्म को आपको बड़े अक्षरों में एडोब रीडर में टाइप करके भरना है आप हाथ से भरेंगे तो वह आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे टाइप करके भरे गए आवेदन पत्र का रंगीन प्रिंट आउट निकालना है और बैंक ड्राफ्ट व सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं हस्ताक्षर की हुई प्रतिलिपि लिफाफे में डालकर भेजनी है l
इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अगर अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अलग-अलग आवेदन फार्म ही बढ़ना होगा और सभी शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र आपके साथ में भेजने हैं जन्मतिथि हेतु दसवीं का या जन्म प्रमाण पत्र भेजना है और आरक्षण द्वारा से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र भेजना है इसके अलावा अगर आप ही अनुभव रखते हैं तो अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भी भेजनी है और ₹100 का बैंक ड्राफ्ट भी अवश्य भेजना है आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजनी है इसके अलावा एक स्वयं का पता लिखा ₹56 के टिकट लगा लिफाफा भेजना है एवं दिव्यांग या भूतपूर्व सैनिक होने पर संबंधित प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भेजनी है l
DSSC Collage Vacancy 2026 Important Links
| Apply Last date | 12 June 2026 |
| Official Notification | Click Here |
| Offline Form | Click Here |
| Join Our Whatsapp Channel | Click Here |