Dsssb Recruitment 2026:दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग की ओर से एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है दिल्ली अधिनस्थ बोर्ड आयोग ने 1979 विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती निकली है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून से शुरू होने वाले हैं और 15 जुलाई 2026 अंतिम तिथि रखी गई है l

दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग की ओर से निकल गई इस भर्ती में आवेदन करने से पहले हम आपको बता दें कि यह भर्ती टीजीटी अध्यापकों, स्पेशल एजुकेटर आईटी अस्सिटेंट लिफ्ट ऑपरेटर डाटा एंट्री ऑपरेटर जूनियर साइंटिफिक अस्सिटेंट जैसे विभिन्न प्रकार के पदों पर निकली है जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं l
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिकतर पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 और 32 वर्ष अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम अनुसार छूट भी प्रदान की गई है l
दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले पोस्ट के अनुसार मांगी गई शैक्षणिक योग्यता अवश्य देख लेनी है सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है
| पोस्ट नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| टीजीटी कंप्यूटर विज्ञान | बीएससी कंप्यूटर साइंस / बीसीए / बीई / बीटेक कंप्यूटर साइंस / आईटी / डीओईएसीसी ‘ए’ लेवल / संबंधित योग्यता + सीटीईटी |
| घरेलू विज्ञान शिक्षक | गृह विज्ञान में स्नातक डिग्री + बी.एड |
| टीजीटी विशेष शिक्षा शिक्षक | स्नातक + बी.एड (विशेष शिक्षा) + सीटीईटी |
| विशेष शिक्षक प्राथमिक | 12वीं कक्षा से कम 50% अंकों के साथ + डी.एल.एड विशेष शिक्षा / समकक्ष पाठ्यक्रम + सीटीईटी |
| आईटी सहायक ग्रेड-ए | 12वीं पास + टाइपिंग का ज्ञान + कंप्यूटर का ज्ञान |
| जूनियर वैज्ञानिक सहायक (जीवविज्ञान) | जूलॉजी / बॉटनी / फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री |
| कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) | रसायन विज्ञान / विष विज्ञान / फोरेंसिक विज्ञान में मास्टर डिग्री |
| जूनियर वैज्ञानिक सहायक (साइबर फोरेंसिक) | बी.टेक / बीई कंप्यूटर साइंस / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स / एमसीए |
| कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अपराध स्थल) | फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री |
| कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी) | भौतिकी / फोरेंसिक विज्ञान में मास्टर डिग्री |
| जूनियर वैज्ञानिक सहायक (बैलिस्टिक्स) | भौतिकी / गणित / फोरेंसिक विज्ञान में मास्टर डिग्री |
| कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (दस्तावेज) | फोरेंसिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री |
| कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (झूठ पकड़ने की विधि) | मनोविज्ञान / अपराध विज्ञान / फोरेंसिक विज्ञान में मास्टर डिग्री |
| फिटर ग्रेड-II | 10वीं पास + आईटीआई फिटर ट्रेड |
| सब स्टेशन प्रशिक्षु | 10वीं पास + आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड |
| लिफ्ट ऑपरेटर | 10वीं पास + आईटीआई इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन + अनुभव |
| डेटा प्रोसेसिंग सहायक ग्रेड-ए | कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में डिग्री या डिप्लोमा |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-बी | 12वीं पास + टाइपिंग स्पीड |
| फार्मेसिस्ट | फार्मेसी डिप्लोमा + पंजीकरण |
| प्रयोगशाला तकनीशियन | विज्ञान स्ट्रीम + प्रयोगशाला तकनीशियन डिप्लोमा |
| ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III | आईटीआई ड्राफ्ट्समैन प्रमाणपत्र |
| स्टोर कीपर | स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान |
| कार्यशाला परिचारक | 10वीं पास + आईटीआई संबंधित ट्रेड |
| सहायक इलेक्ट्रीशियन | आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड |
| मोटर वाहन मैकेनिक | आईटीआई मोटर मैकेनिक वाहन व्यापार |
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करते हैं तो आपका चयन लिखित परीक्षा स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट जो पद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा l
अगर आप दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी है उसके बाद में आपके लॉगिन करके आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी है शैक्षणिक योग्यताओं संबंधित जानकारी भी यहां भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज एवं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और सबसे लास्ट में आपको फीस का भुगतान करना होगा एवं फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लेना है l
DSSSB Recruitment 2026 Important Link
| last Date For Apply | 15 July 2026 |
| Official Notification | Click Here |
| Online Form Apply Link | Click Here |
| Join Our Whatsapp Channel | Click Here |