Rajasthan Echs Bharti 2026: राजस्थान ईसीएचएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,3 जिलों में 20 जुलाई तक करें आवेदन

Rajasthan ECHS Vacancy 2026: यदि आप सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS), स्टेशन मुख्यालय बीकानेर,अजमेर,जैसलमेर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत चपरासी ,ड्राइवर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट और डेंटल हाइजीनिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Rajasthan Echs Bharti 2026
Rajasthan Echs Bharti 2026

इच्छुक एवं पात्र युवा उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है,भर्ती 3 अलग – अलग मुख्यालयों के लिए निकली है जिसमें आवेदन फॉर्म अलग – अलग भरना होगा,पूरे भारत से भारतीय नागरिक आवेदन के लिए पात्र हैं।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाEx-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS)
स्थानस्टेशन मुख्यालय, बीकानेर,अजमेर,जैसलमेर
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन प्रारम्भजारी
अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
नौकरी का प्रकारसंविदा
आवेदन शुल्कनिशुल्क

ECHS Vacancy 2026 Post Details

इस भर्ती में निम्नलिखित पदों पर आवेदन मांगे गए हैं-

  • ड्राइवर
  • चपरासी
  • फार्मासिस्ट
  • नर्सिंग असिस्टेंट
  • फिजियोथेरेपिस्ट
  • डेंटल हाइजीनिस्ट

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 53 से 56 वर्ष (पदानुसार)

आयु की गणना अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

चपरासी

8 वीं पास

ड्राइवर

  • 8वीं पास
  • क्लास-1 ड्राइविंग लाइसेंस

फार्मासिस्ट

  • B.Pharmacy या फार्मेसी में डिप्लोमा

नर्सिंग असिस्टेंट

  • GNM डिप्लोमा / नर्सिंग से संबंधित योग्यता

फिजियोथेरेपिस्ट

  • फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा

डेंटल हाइजीनिस्ट

  • डेंटल हाइजीन में डिप्लोमा / DH DORA कोर्स

वेतनमान

पदमासिक वेतन
ड्राइवर₹25,600
फार्मासिस्ट₹36,500
नर्सिंग असिस्टेंट₹25,600
फिजियोथेरेपिस्ट₹36,500
डेंटल हाइजीनिस्ट₹36,500

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  • आवेदन पत्रों की जांच
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल फिटनेस

यदि पूर्व सैनिक उपलब्ध नहीं होते हैं तो पात्र नागरिक उम्मीदवारों के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी—

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (CMO/SEMO द्वारा जारी)

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।

  1. निर्धारित आवेदन पत्र भरें।
  2. सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  3. जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  4. आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखें।
  5. लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम अवश्य लिखें।
  6. अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक आवेदन निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता

Officer-in-Charge
Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS Cell)
Station Headquarters, Military Station,
Bikaner – 334001 (Rajasthan)

Officer-in-Charge
Station HQs, ECHS Cell
Ajmer – 305001 (Rajasthan)

Officer-in-Charge, Station Headquarter, Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS Cell), Air Force Station, Jaisalmer – 345001, Rajasthan

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • अधूरे आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • इंटरव्यू की सूचना पात्र उम्मीदवारों को अलग से दी जाएगी।
  • इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथि

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारम्भशुरू
आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Important Links

Official Notification Jaisalmer
Ajmer

Bikaner
Offline FormClick Here
Join Our Whatsapp ChannelClick Her

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
Scroll to Top