राजस्थान राजीविका भर्ती 2026: LRP एवं ARP के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के अंतर्गत संचालित नारी शक्ति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, द्वारा विभिन्न क्लस्टर स्तरीय संघों (CLF) में अनुबंध के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यदि आप 12वीं (Science/Agriculture) या संबंधित डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं, तो यह आपके लिए राजीविका के साथ जुड़कर कार्य करने का एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे – पद का नाम, शैक्षणिक योग्यता, मानदेय, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें, विस्तार से दी गई है।

1. भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

विभाग/संस्थाराजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) / नारी शक्ति सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लि.
ब्लॉक / जिलाघंटियाली /(राजस्थान)
विज्ञापन क्रमांकराजीविका / चिमाणा / 2026-27 / 58
विज्ञप्ति दिनांक05.08.2026
पद का नामएल.आर.पी. (LRP) एवं ए.आर.पी. (ARP)
कुल पदों की संख्या10 पद
आवेदन की अंतिम तिथि12 अगस्त 2026 (शाम 03:00 बजे तक)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार (Written Exam & Interview)

2. पद अनुसार विवरण, योग्यता एवं क्लस्टर (CLF) का नाम

राजीविका फलोदी जिले द्वारा विभिन्न क्लस्टरों में एल.आर.पी. और ए.आर.पी. पदों के लिए निम्नानुसार पद आमंत्रित किए गए हैं:

क्र.सं.पद का नामशैक्षणिक योग्यतासी.एल.एफ. (CLF) का नाम / ब्लॉकमानदेय + भत्तापद संख्या
1एल.आर.पी. (LRP)12th Science and ADHP Diplomaनारी शक्ति (घंटियाली)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
2ए.आर.पी. (ARP)12th Agriculture / B.Sc. Agricultureधोरा धरती (बाप)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
3एल.आर.पी. (LRP)12th Science and ADHP Diplomaधरती मां (बापिणी)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
4ए.आर.पी. (ARP)12th Agriculture / B.Sc. Agricultureधरती मां (बापिणी)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
5एल.आर.पी. (LRP)12th Science and ADHP Diplomaहरियाली (बापिणी)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
6ए.आर.पी. (ARP)12th Agriculture / B.Sc. Agricultureहरियाली (बापिणी)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
7एल.आर.पी. (LRP)12th Science and ADHP Diplomaआकाश (लोहावट)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
8ए.आर.पी. (ARP)12th Agriculture / B.Sc. Agricultureआकाश (लोहावट)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
9एल.आर.पी. (LRP)12th Science and ADHP Diplomaअमृता (लोहावट)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1
10ए.आर.पी. (ARP)12th Agriculture / B.Sc. Agricultureअमृता (छीला)₹9000/- & TA/DA Max ₹3000/-1

3. महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें (Eligibility & Rules)

  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस: आवेदक के पास स्वयं का दो पहिया वाहन (Two Wheeler) तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
  • आवेदन शुल्क: आवेदन जमा कराते समय ₹300/- का आवेदन शुल्क संबंधित क्लस्टर में जमा कराना होगा।
  • आवेदन जमा करने का स्थान: आवेदक को अपना आवेदन पत्र संबंधित क्लस्टर (CLF) कार्यालय में ही जमा करवाना होगा।
  • चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार (Written Exam & Interview) के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन की तिथि व समय: आवेदन 06.08.2026 से 12.08.2026 तक (प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक) स्वीकार किए जाएंगे।

4. आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले अपनी पात्रता (12th Science/ADHP/Agriculture) एवं संबंधित क्लस्टर की जांच कर लें।
  2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति तैयार करें।
  3. संबंधित क्लस्टर कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करें और सही विवरण भरें।
  4. आवेदन पत्र के साथ ₹300/- शुल्क जमा कराकर उसकी रसीद प्राप्त करें।
  5. आवेदन पत्र अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 (शाम 3:00 बजे) से पहले जमा कराएं।

भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

5. हेल्पलाइन एवं संपर्क सूत्र (Contact Numbers)

यदि आपको फॉर्म भरने या क्लस्टर स्थान से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • नारी शक्ति क्लस्टर (चिमाणा): 8000987909
  • धोरा धरती क्लस्टर (बाप): 9778160308
  • धरती मां क्लस्टर (मतोड़ा): 7413842828
  • हरियाली क्लस्टर (बापिणी): 7413842828
  • आकाश क्लस्टर (लोहावट): 9351728398
  • अमृता क्लस्टर (छीला): 9351728398

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है। आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञप्ति एवं संबंधित क्लस्टर कार्यालय से पुष्टि अवश्य कर लें।

Leave a Comment

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें