Ajmer ECHS Bharti 2026: ईसीएचएस हॉस्पिटल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी,ऑफलाइन करे आवेदन

Ajmer ECHS Bharti 2026: यदि आप बिना लिखित परीक्षा सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS), अजमेर की ओर से शानदार अवसर आया है। स्टेशन मुख्यालय द्वारा संचालित ECHS अस्पतालों/पॉलीक्लिनिक में संविदा (Contract Basis) पर विभिन्न पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Ajmer ECHS Bharti 2026
Ajmer ECHS Bharti 2026

इस भर्ती में पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रहेगी तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

ECHS Ajmer Bharti 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभागEx-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS)
मंत्रालयMinistry of Defence, Government of India
भर्ती प्रकारसंविदा आधारित भर्ती
स्थानECHS पॉलीक्लिनिक, अजमेर
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन शुल्कनिशुल्क
अंतिम तिथि20 जुलाई 2026

ECHS Ajmer Vacancy 2026 पदों का विवरण

पद का नामआयु सीमामासिक वेतनकार्यस्थलयोग्यता
सफाईवाला18-53 वर्ष₹21,800अजमेरपढ़ना-लिखना जानता हो
ड्राइवर18-53 वर्ष₹25,600अजमेर8वीं पास, सिविल ड्राइविंग लाइसेंस एवं 1 वर्ष का अनुभव
फार्मासिस्ट18-56 वर्ष₹36,500अजमेरB.Pharm / 12वीं (Science) + Diploma in Pharmacy
नर्सिंग असिस्टेंट18-56 वर्ष₹36,500अजमेरGNM / Nursing Diploma / Class-1 Course (Armed Forces)

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 53 से 56 वर्ष (पदानुसार)

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आवेदन पत्र निम्न माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं—

  • ECHS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
  • या अपने नजदीकी CSC / E-Mitra केंद्र से प्राप्त करें।

पूरी तरह भरकर आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेजों सहित भेजना होगा।


आवेदन भेजने का पता

Officer-in-Charge
Station HQs, ECHS Cell
Ajmer – 305001 (Rajasthan)

आवेदन 20 जुलाई 2026 तक या उससे पहले कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।


आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मेडिकल/फार्मेसी रजिस्ट्रेशन (जहां आवश्यक हो)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा—

  • आवेदन पत्र की जांच
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल फिटनेस

इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।


महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र पर पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
  • एक अभ्यर्थी केवल पात्रता अनुसार आवेदन करे।
  • भूतपूर्व सैनिकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि भूतपूर्व सैनिक उपलब्ध नहीं होते हैं तो अन्य पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है।
  • साक्षात्कार की सूचना योग्य उम्मीदवारों को ई-मेल या मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जाएगी।
  • फार्मासिस्ट पद के लिए न्यूनतम 3 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभशुरू
आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
आवेदन माध्यमऑफलाइन

महत्वपूर्ण लिंक

Official NotificationClick Here
Offline FormClick Here
Join Our Whatsapp ChannelClick Here

Overview

ECHS अजमेर भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो ड्राइवर, सफाईवाला, फार्मासिस्ट या नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर सरकारी संस्थान में संविदा आधार पर नौकरी करना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है, कोई शुल्क नहीं है और चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
Scroll to Top