Bank Of Baroda 5000 Post Vacancy:बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से शानदार भर्ती निकली है बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म मांगे गए हैं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 8 जून 2026 रखी गई है l

बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले हम आपको बता दें कि इसमें आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता, आयु सीमा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़कर ही आवेदन फार्म भरे l
बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक रखी गई है आयु सीमा की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी l
बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 रखा गया है जबकि इन वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए ₹600 रखा गया है और अनुसूचित जाति जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹200 आवेदन शुल्क रखा गया है
बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक पास मांगी गई है ग्रेजुएट पास हुआ इसमें आवेदन कर सकते हैं
बैंक ऑफ़ बड़ोदा भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा इसमें सफल होने के बाद में आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा परीक्षण के टेस्ट से भी गुजरना होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी l
इस अप्रेंटिस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद में अप्रेंटिस सर्टिफिकेट मिल जाएगा अप्रेंटिस के दौरान ₹15000 मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा l
बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने से पहले आपका अप्रेंटिस NATS और NAPS पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार को अपने Enrollment ID और Apprentice Registration Code सुरक्षित रखने होंगे।
अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद में आपको बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस विज्ञापन के लिए आवेदन करना होगा और अप्रेंटिस आवेदन सफल होने के बाद उम्मीदवार को BFSI SSC की ओर से ईमेल प्राप्त होगा जिसमें अंतिम आवेदन फॉर्म भरना होगा।
अंतिम आवेदन फार्म में उम्मीदवार को अपनी मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी पूर्वक भरनी है और सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट कर देना है और फाइनल प्रिंट प्राप्त कर लेना है l
bank of baroda vacancy 2026 Important Links
| Description | Link |
|---|---|
| Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification | Click Here |
| Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Apply Online | Click Here |