NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और पूरी जानकारी

NICL Assistant Recruitment 2026:अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। National Insurance Company Limited (NICL) ने Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Assistant के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कुल पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज आसान भाषा में बताएंगे।

NICL Assistant Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्थाNational Insurance Company Limited (NICL)
पद का नामAssistant
भर्ती वर्ष2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू18 जुलाई 2026
अंतिम तिथि07 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटnationalinsurance.nic.co.in

NICL Assistant Vacancy 2026

NICL द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए Assistant पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार केवल एक राज्य/UT के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्यवार रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, राजस्थान में भी बड़ी संख्या में पद रखे गए हैं ।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 18 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 07 अगस्त 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 07 अगस्त 2026
  • Phase-I परीक्षा – 28 अगस्त 2026
  • Phase-II परीक्षा – बाद में घोषित होगी
  • Regional Language Test – Phase-II के बाद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।

जिस उम्मीदवार का रिजल्ट 01 जुलाई 2026 तक घोषित हो चुका है, वही आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयु सीमा

01 जुलाई 2026 के अनुसार

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष

आयु में छूट

  • OBC – 3 वर्ष
  • SC/ST – 5 वर्ष
  • PwBD – सरकारी नियमों के अनुसार
  • Ex-Servicemen – नियमानुसार

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemenकोई शुल्क नहीं
अन्य सभी उम्मीदवार₹850

एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

NICL Assistant भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा।

Phase-I Preliminary Exam

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Phase-II Main Exam

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • मेरिट निर्धारण

Regional Language Test

जिस राज्य के लिए आवेदन किया है वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • English Language
  • Reasoning Ability
  • Numerical Ability
  • General Awareness
  • Computer Knowledge

विस्तृत परीक्षा पैटर्न और अंक वितरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

परीक्षा केंद्र

NICL ने देशभर के लगभग सभी राज्यों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।

राजस्थान में परीक्षा केंद्र

  • जयपुर
  • अजमेर
  • जोधपुर
  • उदयपुर
  • कोटा
  • बीकानेर
  • सीकर

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित देशभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ का अंगूठा
  • Hand Written Declaration
  • Graduation Certificate
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Hand Written Declaration

आवेदन के दौरान उम्मीदवार को नीचे दिया गया घोषणा पत्र अपनी लिखावट में अंग्रेजी में लिखकर अपलोड करना होगा।

“I, __________ (Name of the candidate), hereby declare that all information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

आवेदन कैसे करें?

  1. NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में जाएं।
  3. Apply Online पर क्लिक करें।
  4. नई Registration करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म Submit करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

NICL Assistant Salary 2026

NICL Assistant पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

इनमें शामिल हैं—

  • Basic Pay
  • Dearness Allowance (DA)
  • House Rent Allowance (HRA)
  • Transport Allowance
  • Medical Benefits
  • Leave Travel Allowance
  • Pension एवं अन्य सुविधाएं

कुल मासिक वेतन शहर के अनुसार लगभग ₹40,000 से ₹45,000 तक हो सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं होगा।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

NICL Assistant Recruitment 2026 Important Links

NICL Assistant Recruitment 2026 form start18 July 2026
Last Date Online Application form07 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
Scroll to Top