Rajasthan 4 district Ration Dealer Bharti: राजस्थान के 4 जिलों में राशन डीलर भर्ती,योग्यता 12 वीं पास

Rajasthan 4 district Ration Dealer Bharti:अगर आप अपने गांव में ही नौकरी का सपना देख रहे हैं तो बड़ी खुशखबरी आ रही है गांव में ही राशन डीलर के पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म मांगे गए हैं ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म की जानकारी और इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी एवं नियमों की जानकारी यहां नीचे दी गई है l

Rajasthan 4 district Ration Dealer Bharti
Rajasthan Ration Dealer Bharti


राशन डीलर भारती खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से करवाई जाती है जिसके माध्यम से गांव में राशन वितरण का कार्य किया जाता है राशन डीलर बनने के लिए आवश्यक योग्यताज़ आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित महत्वपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई है इस भारती को लेकर कुछ महत्वपूर्ण शर्ते भी है उसकी भी जानकारी आपको नीचे देखने को मिल जाएगी l


राजस्थान मैं निकली राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन चार दिनों में मांगे गए हैं आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी जिलों के लिए अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है इसलिए बेरोजगार युवा संबंधित जिले का नोटिफिकेशन देखकर जल्द से जल्द आवेदन फार्म भरे l


राजस्थान राशन डीलर भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है आरक्षित वर्ग से आते हैं तो छूट भी मिल जाएगी l


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है आवेदन शुल्क आपको संबंधित कार्यालय में पोस्टल आर्डर के माध्यम से जमा करवाना होगा आपको आवेदन फार्म खरीदने के लिए ₹100 का पोस्ट ऑर्डर जमा करवाना होगा l


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है इसके अलावा 3 महीने का काम से कम कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है अगर आपके पास आरकेसीएल आरएससीआईटी कंप्यूटर डिप्लोमा है तो आवेदन कर सकते हैं l

Ration Dealer Bharti Important Condition

  1. शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदनकर्ता उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण करनी है अर्थात् उस उचित मूल्य दुकान की अधिकारिता क्षेत्र में स्थित वार्ड में से किसी एक वार्ड का निवासी होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के मामले में आवेदन उसी ग्राम पंचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का निवासी होना आवश्यक है, जिस ग्राम पंचायत में उचित मूल्य दुकान विज्ञापित है।
  2. उचित मूल्य दुकान हेतु सभी श्रेणी के आवेदकों की उम्र 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए अर्थात् उचित मूल्य दुकान की आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि को आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. आवेदक की शैक्षणिक योग्यता एवं कम्प्यूटर में राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का 3 माह आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। यदि उचित मूल्य दुकानों के आवेदकों में कोई भी आवेदक स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखता है, तो ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के प्रार्थना पत्रों को आवंटन हेतु स्वीकार किया जा सकेगा। यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के साथ आवेदन से यह घोषणा पत्र भी लिया जायेगा, कि वह चयनित होने के छः माह की अवधि में ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा व ऐसे चयनित व्यक्ति को प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद ही प्राधिकार पत्र दिया जावेगा।
  4. आवेदक को अन्नपूर्णा भण्डार हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने होंगे। यदि आवेदक पहले से ही अन्नपूर्णा भण्डार के मापदण्डों को पूर्ण करता है, तो उसकी पुष्टि में दुकान का नक्शा-स्वामित्व-किरायानामा आदि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
  5. उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन करने वाले पुरूष / महिला के दिनांक 1 जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए। निर्धारित तिथि पश्चात दो से अधिक संतान होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति आवेदन का पात्र नहीं होगा। उचित मूल्य दुकान आवंटन होने के पश्चात् भी यदि किसी उचित मूल्य दुकानदार के तीसरी संतान होती हैं, तो ऐसे उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निरसनीय होगा, परन्तु किसी आवेदक के दिनांक 31.12.2014 को एक ही संतान है तथा पश्चातवर्ती किसी एकल प्रसव से एक से अधिक संतान पैदा होती हैं, तो संतानों की गणना करते समय इस प्रकार एक प्रसव से पैदा हुई संतानों को एक इकाई ही समझा जायेगा।


राजस्थान राशन डीलर भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले संबंधित जिला राशन कार्यालय से ₹100 का पोस्टल आर्डर जमा करवरकर आवेदन फार्म ले लेना है उसके पश्चात आवेदन फार्म को भरना है और आवेदन फार्म के साथ अपनी सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि लगानी है और उसके पश्चात आपको संबंधित कार्यालय में आवेदन फार्म को जमा करवा देना है l

Ration Dealer Bharti Important Links

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 Last Dateप्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग है
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Notificationजिला-बून्दीब्यावरजिला-झालावाड़नागौरजैसलमेर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
Scroll to Top