Rajasthan Bstc Important Rules: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग से पहले जान ले 5 महत्वपूर्ण बातें

Rajasthan Bstc Important Rules: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को जारी हो चुका है और रिजल्ट जारी होने के बाद में अब छात्र काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं काउंसलिंग के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को महत्वपूर्ण नोट्स को जरूर जान लेना है ताकि उन्हें काउंसलिंग में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो l

rajasthan bstc important updates
rajasthan bstc important updates


राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा काउंसलिंग 11 जून से शुरू हो रही है और 16 जून तक की जाएगी और प्रथम चरण का अलॉटमेंट 20 जून 2026 को किया जाएगा अलॉटमेंट से पहले आप जान ले की काउंसलिंग में ऐसी कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी है

काउंसलिंग समय सारणी (प्रथम चरण)

क्र.सं.विवरणअवधि / दिनाँक
1.काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क रू. 200/- ऑनलाइन भुगतान11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
2.काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रू. 3000/- ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट/क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि।11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
3.प्रथम चरण अलोटमेंट सूची20-06-2026 (शनिवार)
4.प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट/क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार)
5.अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
6.शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
7.संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
8.अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक
9.अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा07-07-2026 (मंगलवार)
10.अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरूवार)

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश

  1. प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2026 का परिणाम दिनांक 10-06-2026 को अधिकृत वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर जारी किया जा चुका है। प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक पारी के प्रश्न पत्रों को निर्धारित फार्मूला अनुसार खण्ड अनुसार (भाग अ, ब, स, एवं द) स्केलिंग / नॉर्मलाईज किया गया है। तत्पश्चात खण्ड अनुसार नॉर्मलाईज किये गए अंकों को जोड़कर उनका प्रतिशत (Percentage after scaling/Normalization of marks) जारी किया गया है। प्राप्त प्रतिशत के आधार पर ही वरीयता का निर्धारण किया जाएगा।
  2. पंजीयन हेतु अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के उपरान्त अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के समय भरी गयी जानकारी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि उक्त जानकारी को सावधानी पूर्वक जांच लें। यदि उक्त में कोई संशोधन हो तो अभ्यर्थी Correction Panel बटन पर क्लिक करके 200/- रूपए शुल्क के साथ संशोधन कर सकता है। नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य / संस्कृत) में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  3. परीक्षा में प्रविष्ट सभी अभ्यर्थियों को बिना किसी कट ऑफ के परिणाम जारी किया गया है। पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पात्रता रखने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी इस परीक्षा में अपने प्राप्त अंकों के आधार पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुल्क 3000 रूपए जमा करवा कर काउंसलिंग में भाग ले सकता है। यह राशि प्रवेश के पश्चात पाठ्यक्रम शुल्क में समाहित की जाएगी।
  4. प्री डी. एल. एड. परीक्षा सामान्य व संस्कृत के प्रत्येक अभ्यर्थी को एक यूनिक काउंसलिंग आई डी परिणाम के साथ दे दी गई है। प्री डी.एल. एड. परीक्षा दोनों पाठ्यक्रमों में तथा अल्प भाषा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु दो काउंसलिंग आई डी जारी कर दी है। अभ्यर्थी फीस भरने के उपरांत दोनों काउंसलिंग आई डी में से संबंधित पाठ्यक्रम की काउंसलिंग आईडी का प्रयोग कर संबंधित अध्यापक शिक्षा संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। उदाहरण के लिए :- किसी अभ्यर्थी ने प्री डी. एल. एड. के दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है तो उसे सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग आई डी का चयन कर सामान्य पाठ्यक्रम वाले अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरने हैं एवं संस्कृत पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध काउंसलिंग आई डी का चयन कर संस्कृत पाठ्यक्रम वाले अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरने हैं।
  5. इसी तरह किसी अभ्यर्थी ने प्री डी. एल. एड. परीक्षा में अल्पभाषा हेतु आवेदन किया हैं तो उसे सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग आई डी का चयन कर सामान्य पाठ्यक्रम वाले अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरने हैं एवं अल्पभाषा पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध काउंसलिंग आई डी का चयन कर अल्पभाषा पाठ्यक्रम वाले अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरने हैं।
  6. अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में अपने प्रवेश के अवसर को अधिक सुरक्षित करने की दृष्टि से अध्यापक शिक्षा संस्थानों के चयन हेतु दिए जाने वाले विकल्पों (Choice) में से अधिकतम विकल्प भरें। अभ्यर्थी संबंधित पाठ्यक्रम के सभी उपलब्ध अध्यापक शिक्षा संस्थानों का भी चयन कर सकता है। विकल्प प्रदान करने हेतु कोई सीमा निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान चयन हेतु विकल्प भरने के लिए निर्धारित तिथि के बाद कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी को कम से कम एक अध्यापक शिक्षा संस्थान अथवा एक जिले का चयन आवश्यक रूप से करना होगा।
  7. यदि अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध जिलों के विकल्पों में से ही जिलों के विकल्पों का चयन किया जाता हैं तब उन जिलों में स्थित सभी अध्यापक शिक्षा संस्थानों को आवंटन हेतु अभ्यर्थी द्वारा भरी गई अध्यापक शिक्षा संस्थानों की विकल्प सूची में जोड़ कर तदनानुसार आवंटन किया जायेगा।
  8. अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटन की प्रक्रिया (काउंसलिंग) पूर्णतः ऑनलाइन है, काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थी प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2026 के अपने मूल आवेदन-पत्र में दर्शाए गये केटेगरी (GEN, SC, ST, OBC, SBC, MBC, EWS etc.) तथा सब केटेगरी (Divorcee/Widow/PH/Defense etc.) की जाँच कर ले तथा अपने पास मूल दस्तावेज उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कर लें। वैध जाति प्रमाण पत्र के साथ आवश्यक रूप से वैध मूल निवासी प्रमाण पत्र / विशेष मूल निवासी प्रमाण पत्र (जो लागू हो) संलग्न होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास अर्हता, कैटेगरी (अर्हता परीक्षा में GEN के लिए 50% व महिला एवं EWS / SC/ST/OBC/SBC/MBC/PH/Widow/Divorce के लिए 45% से उत्तीर्ण) से…

…सम्बन्धित सम्पूर्ण दस्तावेज पूर्ण एवं सही है। इसमें किसी प्रकार की भिन्नता होने पर प्रवेश निरस्त माना जायेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित अभ्यर्थी की होगी। मूल दस्तावेजों एवं अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाई गयी सूचना में भिन्नता पाए जाने पर अभ्यर्थी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।

  1. अध्यापक शिक्षा संस्थानों के चयन हेतु प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2026 की अधिकृत वेबसाईट पर स्थित अध्यापक शिक्षा संस्थानों की सूची के नाम पता इत्यादि स्पष्ट कर लें एवं इन अध्यापक शिक्षा संस्थानों के बारें में सम्पूर्ण जानकारी अच्छी तरह प्राप्त कर लें तदुपरान्त ही काउंसलिंग हेतु अधिक से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थानों का चयन कर ही लॉक करना उचित रहेगा। All Rajasthan का चयन अति सावधानी से करे। अध्यापक शिक्षा संस्थान चॉइस लॉक करने में जल्दबाजी न करें एक बार लॉक होने पर पुनः अध्यापक शिक्षा संस्थान विकल्प का चयन नहीं होगा।
  2. यदि अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक नहीं की जाती है तो अंतिम तिथि के उपरान्त आपके द्वारा भरी गयी चॉइस स्वतः ही लॉक हो जायेगी।
  3. प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूपेण सम्पन्न होने के पश्चात प्रवेश में असफल (संस्था आवंटन से वंचित) रहे अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क 3000/- रूपये में से 100/- रूपये काटते हुए 2900/- रूपये तथा संस्था आवंटन के पश्चात नॉन रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों के 500/- रूपये काटते हुए 2500/- रूपये वापस लौटाया जायेगा। रिफण्ड केवल अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खातें में ही होंगे। अतः रजिस्ट्रेशन के समय बैंक विवरण यथा नाम, खाता संख्या, IFSC CODE इत्यादि पूर्ण सावधानी से भरें। बैंक खाता विवरण गलत दिए जाने से होने वाली क्षति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  4. अभ्यर्थी को गलत तथ्यों यथा मिथ्या सूचनाओं को प्रविष्ट करने, अर्जित योग्यता/परीक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत बढ़ाकर अंकित करने तथा गलत कैटेगरी (संवर्ग) में अपने आप को पंजीकृत करने इत्यादि के आधार पर प्रवेश लेने का प्रयास किये जाने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जायेगा। ऐसे अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क की राशि रूपये 3000/- जब्त कर ली जायेगी एवं उचित कार्यवाही की जाएगी।
  5. अभ्यर्थी द्वारा चयन किए गये अध्यापक शिक्षा संस्थान में प्रवेश शुल्क 13555/- फीस जमा होने और अध्यापक शिक्षा संस्थान द्वारा सत्यापन होने के उपरान्त ही अपवर्ड मूवमेंट कर सकता है। अपवर्ड मूवमेंट के उपरान्त नया अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित नहीं होने की स्थिति में पूर्व में आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान जिस पर अभ्यर्थी ने स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग की थी, वही अध्यापक शिक्षा संस्थान आवंटित रहेगा और किसी भी स्थिति में फीस रिफण्ड नहीं होगी। अपवर्ड मूवमेंट होने पर नये आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। पुनः फीस भरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी परिस्थिति में पूर्व में आवंटित अध्यापक शिक्षण संस्थान में प्रवेश संभव नहीं है।
  6. डी. एल. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये समय-समय पर राज्य सरकार, NCTE अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आदेश लागू होंगे।
  7. अभ्यर्थी के दस्तावेजों के सत्यापन की पूर्ण जिम्मेदारी आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान की होगी।
  8. जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग नहीं करेंगे उनका प्रवेश स्वतः ही निरस्त हो जायेगा।
  9. प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा अध्यापक शिक्षा संस्थान चयन/आवंटन एवं अन्य प्रक्रियाओं का कार्यक्रम निम्न प्रकार होगा :-

विस्तृत काउंसलिंग समय सारणी (चरण 1, 2 एवं 3)

क्र.सं.विवरणअवधि / दिनाँक
1.काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क रू. 200/- ऑनलाइन भुगतान11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
2.काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रू. 3000/- ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि।11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
3.प्रथम चरण अलोटमेंट सूची20-06-2026 (शनिवार)
4.प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) की ऑनलाइन भुगतान तिथि20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार)
5.अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
क्र.सं.विवरणअवधि / दिनाँक
6.शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
7.संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
8.संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ01-07-2026 (बुधवार)
9.अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक
10.अपवर्ड मूवमेंट उपरांत आवंटन की घोषणा07-07-2026 (मंगलवार)
11.अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरुवार) तक
12.संस्था द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्राध्यापक के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरुवार) तक
13.द्वितीय चरण अलोटमेंट सूची13-07-2026 (सोमवार)
14.द्वितीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन भुगतान तिथि14-07-2026 (मंगलवार) से 19-07-2026 (रविवार) तक
15.अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना14-07-2026 (मंगलवार) से 20-07-2026 (सोमवार) तक
16.शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना14-07-2026 (मंगलवार) से 20-07-2026 (सोमवार) तक
17.संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना14-07-2026 (मंगलवार) से 20-07-2026 (सोमवार) तक
18.तृतीय चरण अलोटमेंट सूची22-07-2026 (बुधवार)
19.तृतीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन भुगतान तिथि22-07-2026 (बुधवार) से 27-07-2026 (सोमवार) तक
20.अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना22-07-2026 (बुधवार) से 28-07-2026 (मंगलवार) तक
21.शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना22-07-2026 (बुधवार) से 28-07-2026 (मंगलवार) तक
22.संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना22-07-2026 (बुधवार) से 28-07-2026 (मंगलवार) तक
23.अभ्यर्थी को शुल्क रिफंड करनाप्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस अवधि में
समन्वयक
प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
Scroll to Top