Rajasthan Vidya Sambal Yojana Hostel Recruitment 2026: राजकीय छात्रावासों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, जानें जिलेवार योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: दोस्तो आज आपके लिए राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत निकली सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रावास अध्यापक भर्ती की जानकारी लेकर आए हैं,यह भर्ती जिलेवाइज ऑफलाइन माध्यम से निकली है l

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) द्वारा संचालित राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राजकीय छात्रावासों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। सत्र 2026-27 के दौरान छात्रावासों में निवास करने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को कठिन विषयों की विशेष कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से विद्या संबल योजना (Vidya Sambal Yojana) के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी (Guest Faculty) के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के तहत जयपुर, अलवर, बालोतरा और दौसा सहित कई जिलों में विषय विशेषज्ञों (गणित, विज्ञान और अंग्रेजी) के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप शिक्षण के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और सरकारी छात्रावासों में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है।

Vidya Sambal Yojana Hostel Recruitment 2026: मुख्य विवरण

योजना/भर्ती का नामविद्या संबल योजना राजकीय छात्रावास गेस्ट फैकल्टी भर्ती 2026
संबंधित विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
पद का नामगेस्ट फैकल्टी (विषय विशेषज्ञ)
नियुक्ति का प्रकारपूर्णतः अस्थायी / अंशकालिक (शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु)
निर्धारित विषयगणित (Mathematics), विज्ञान (Science), अंग्रेजी (English)
पात्र कक्षाएंकक्षा 9, 10, 11 और 12वीं के विद्यार्थी
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (संबंधित ब्लॉक या जिला कार्यालय में जमा करें)
चयन का आधारमेरिट सूची व दस्तावेज सत्यापन (समिति द्वारा)

क्या है छात्रावास विद्या संबल योजना का मुख्य उद्देश्य?

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालक एवं बालिका छात्रावासों में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएं अध्ययनरत रहते हैं। कई बार विद्यालयों के अतिरिक्त विद्यार्थियों को कठिन विषयों में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।
इसी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत छात्रावास स्तर पर ही कोचिंग की व्यवस्था की है।

  1. अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता: विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना।
  2. गृहकार्य एवं टेस्ट में मदद: नियमित कक्षा के अलावा छात्रों के गृहकार्य (Homework) और टेस्ट की तैयारी में सहयोग देना।
  3. प्रगति रिपोर्ट संधारण: छात्रों के आचरण, उपस्थिति और शैक्षणिक सुधार का रिकॉर्ड तैयार करना।

जिलेवार भर्ती विवरण और आवेदन की अंतिम तिथियां (District-Wise Details)

विभिन्न जिलों में विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन की तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं:

1. जयपुर जिला (Jaipur District)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • आवेदन जमा करने का स्थान: संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय।
  • भर्ती का विवरण: जयपुर जिले के विभिन्न बालक एवं बालिका छात्रावासों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के लिए विषय विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑफलाइन फॉर्म भरकर संबंधित ब्लॉक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

2. अलवर जिला (Alwar District)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • आवेदन जमा करने का स्थान: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला कार्यालय / संबंधित ब्लॉक कार्यालय।
  • भर्ती का विवरण: जिले के राजकीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की कोचिंग के लिए पात्र विषय विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त कार्मिकों और निजी अभ्यर्थियों से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

3. बालोतरा जिला (Balotra District)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • आवेदन जमा करने का स्थान: जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण विभाग कार्यालय, खेड रोड, बालोतरा।
  • शामिल छात्रावास: बालोतरा प्रथम, बालोतरा द्वितीय, पचपदरा, सिवाना, मोकलसर, पादरू, समदड़ी, पाटोदी, सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, कल्याणपुर, सावित्रीबाई फुले छात्रावास बालोतरा तथा देवनारायण छात्रावास गुड़ामालानी शामिल हैं।

4. दौसा जिला (Dausa District)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 अगस्त 2026
  • आवेदन जमा करने का स्थान: संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय।
  • शामिल छात्रावास (कुल 24 छात्रावास): जिला मुख्यालय के 7 छात्रावासों के अतिरिक्त लवाण, बांदीकुई, बसवा, महवा, सिकराय, बहरावंडा, सिकंदरा, गंडारावा, लालसोट, तलावगांव, चौंरडी और खूरी कलां स्थित राजकीय छात्रावास शामिल हैं।

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान शिक्षा विभाग के संबंधित सेवा नियमों के अनुसार योग्यता रखनी होगी:

1. निजी अभ्यर्थियों हेतु (Private Candidates)

  • वरिष्ठ अध्यापक / सेकंड ग्रेड पद हेतु (कक्षा 9 व 10): संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) के साथ B.Ed. या D.El.Ed. और नियमानुसार REET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • व्याख्याता / फर्स्ट ग्रेड पद हेतु (कक्षा 11 व 12): संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post-Graduation) के साथ B.Ed. होना अनिवार्य है।

2. सेवानिवृत्त शिक्षकों हेतु (Retired Teachers)

  • राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त अध्यापक ग्रेड-1st एवं ग्रेड-2nd के शिक्षक, जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो, आवेदन के पात्र होंगे।

मानदेय दरें (Salary Structure / Remuneration)

विद्या संबल योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी आधार पर न रखकर घंटे (Per Clock Hour) के हिसाब से मानदेय दिया जाता है:

  • द्वितीय श्रेणी (Grade-II) शिक्षक हेतु: ₹300/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹21,000/- प्रतिमाह)
  • प्रथम श्रेणी (Grade-I) शिक्षक हेतु: ₹400/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹30,000/- प्रतिमाह)
    (नोट: प्रत्येक छात्रावास में एक विषय के लिए प्रति सप्ताह निर्धारित घंटों के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।)

आवश्यक दस्तावेज (Documents Checklist for Offline Form)

आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है:

  1. शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं, 12वीं, स्नातक (Graduation) एवं स्नातकोत्तर (PG) की अंकतालिकाएं व डिग्री।
  2. प्रशिक्षण दस्तावेज: B.Ed. / D.El.Ed. की अंकतालिका एवं डिग्री।
  3. पात्रता परीक्षा: REET या अन्य राज्य स्तरीय पात्रता प्रमाण पत्र।
  4. पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र।
  5. निवास संबंधी: मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  6. अन्य: सेवानिवृत्त शिक्षकों हेतु PPO ऑर्डर की प्रति तथा 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. आवेदन पत्रों की प्राप्ति: निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में फॉर्म जमा होंगे।
  2. समिति द्वारा जांच: प्राप्त आवेदनों की जांच जिला/ब्लॉक स्तर पर गठित विभागीय समिति द्वारा की जाएगी।
  3. मेरिट निर्माण: अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यताओं के प्राप्तांकों के आधार पर वरीयेता/मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  4. नियुक्ति: सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को संबंधित छात्रावास में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

लेखक की राय: फॉर्म भरते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें

हमारी सलाह:

  1. चूंकि यह आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपने ब्लॉक कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा कराएं।
  2. फॉर्म जमा कराते समय कार्यालय से प्राप्ति रसीद (Acknowledgement Receipt) अवश्य लें जिस पर जमा करने की तारीख और मोहर लगी हो।
  3. यदि आपके घर के पास एक से अधिक छात्रावास स्थित हैं और वे अलग-अलग ब्लॉक में आते हैं, तो आप दोनों ब्लॉक में अलग-अलग फॉर्म जमा कर सकते हैं। इससे आपके चयन की संभावना बढ़ जाएगी।

Leave a Comment

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें