Sardar Patel University cyber security Course 2026: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस (SPUP), जोधपुर द्वारा संचालित डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स केवल शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजस्थान पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में समय-समय पर पुलिस, सुरक्षा एवं अपराध विज्ञान से जुड़े मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त वेटेज अंक (Bonus Marks) देने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए SPUP जोधपुर का यह कोर्स दोहरा लाभ दे सकता है।
एक तरफ अभ्यर्थियों को साइबर सिक्योरिटी, अपराध जांच, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधन जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ भविष्य में पुलिस भर्ती के दौरान अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना भी रहेगी। वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए Cyber Security से जुड़ा ज्ञान पुलिस विभाग में भी काफी उपयोगी माना जाता है।
यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इन कोर्सों में प्रवेश लेते हैं। यदि आप भी आने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती, जेल प्रहरी भर्ती या अन्य सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए एक अच्छा साबित हो सकता है।
कोर्स से कितने अंक मिलते हैं
| कोर्स | मिलने वाले बोनस अंक |
| एम.ए. / एम.एससी. (साइबर सिक्योरिटी / क्रिमिनोलॉजी) (Post Graduation) | 10 अंक |
| बी.ए. / बीएससी (सिक्योरिटी मैनेजमेंट या संबंधित विषय)***(Graduation) | 8 अंक |
| डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स (साइबर सिक्योरिटी) (Diploma or Certificate Course – 1 Year / 6 Months) | 6 अंक |
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस (SPUP), जोधपुर ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विशेष रूप से साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में Cyber Security जैसे कोर्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
Sardar Patel University cyber security Course 2026 Important Dates
आवेदन शुरू जारी
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
साइबर सिक्योरिटी कोर्स क्यों है खास?
वर्तमान समय में लगभग हर सरकारी और निजी संस्था अपने डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ऐसे में Cyber Security प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी निम्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं—
Cyber Security Analyst
Information Security Executive
Security Operations Center (SOC) Analyst
Ethical Hacking एवं Cyber Investigation
IT Security Consultant
पात्रता
पात्रता एवं विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
Sardar Patel University cyber security Course 2026 Documents
10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अन्य आवश्यक दस्तावेज
Sardar Patel University cyber security Course 2026 Apply Process
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Admission सेक्शन खोलें।
Diploma Courses Guidelines एवं Application Form लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Sardar Patel University cyber security Course 2026 Apply Links
| Sardar Patel University cyber security Course 2026 Apply links | Click Here |
| Sardar Patel University cyber security Course 2026 Official Notification | Click Here |
यदि आप साइबर सिक्योरिटी, अपराध विज्ञान या पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो SPUP Jodhpur द्वारा शुरू किए गए ये डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
SPUP Jodhpur Diploma Admission 2026 की अंतिम तिथि क्या है
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।
कौन-कौन से कोर्स में प्रवेश दिए जा रहे हैं?
डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी, डिप्लोमा इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी में प्रवेश दिए जा रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
साइबर सिक्योरिटी कोर्स करने के बाद नौकरी के अवसर मिलते हैं?
हाँ, इस क्षेत्र में Cyber Security Analyst, SOC Analyst, Ethical Hacker तथा Security Consultant जैसी नौकरियों के अवसर उपलब्ध हैं।