राजस्थान विद्या संबल योजना: सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया व योग्यता

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं और बीएड/डीएलएड धारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य के समस्त जिलों के राजकीय विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में रिक्त पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए ‘विद्या संबल योजना’ के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हाल ही में मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान के सभी जिलों (All Districts of Rajasthan) में विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी अभ्यर्थियों (निजी अभ्यर्थी व सेवानिवृत्त शिक्षक) को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने का विस्तृत टाइम-टेबल जारी किया गया है।

विद्या संबल योजना क्या है?

सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद होने के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो और शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ बनी रहे, इसके लिए राजस्थान सरकार (वित्त विभाग एवं शिक्षा विभाग) द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक गेस्ट फैकल्टी के आधार पर मानदेय पर अध्यापन कार्य करवाया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Time-Table)

राजस्थान के सभी जिलों के शिक्षा कार्यालयों व विद्यालयों द्वारा निम्न समय-सीमा के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी:

क्र. सं.विवरण / चरणमहत्वपूर्ण तिथि एवं समय
1PEO / विद्यालय स्तरीय चयन समिति का गठन24 अगस्त 2026
2शाला दर्पण पोर्टल पर रिक्त पदों की सूची का प्रकाशन एवं आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि25 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (अपराह्न 1:00 बजे तक)
3विद्यालय स्तरीय कमेटी द्वारा आवेदनों की जांच व मेरिट के आधार पर रिक्त पद के विरुद्ध 3 गुना अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार करना29 अगस्त 2026
4चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन एवं सूची CBEO कार्यालय पहुँचाना31 अगस्त 2026 (प्रातः 11:00 बजे तक)
5CBEO कार्यालय द्वारा सूची CDEO कार्यालय में पहुँचाना31 अगस्त 2026 (सायं 4:00 बजे तक)
6जिला स्तरीय समिति द्वारा अंतिम चयन-सूची का अनुमोदन31 अगस्त 2026 (सायं 6:00 बजे)

पदवार देय मानदेय (Salary / Honorarium Details)

विद्या संबल योजना के तहत प्रति घंटा और अधिकतम मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है:

  • अध्यापक लेवल-1 / लेवल-2 (कक्षा 1 से 8): ₹300/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹21,000/- प्रतिमाह)
  • वरिष्ठ अध्यापक / ग्रेड-II (कक्षा 9 से 10): ₹350/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹25,000/- प्रतिमाह)
  • प्राध्यापक / व्याख्याता / ग्रेड-I (कक्षा 11 से 12): ₹400/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹30,000/- प्रतिमाह)
  • प्रयोगशाला सहायक / शारीरिक शिक्षक (अनुदेशक): ₹300/- प्रति घंटा (अधिकतम ₹21,000/- प्रतिमाह)

मेरिट निर्माण एवं चयन प्रक्रिया हेतु अंकभार (Weightage)

मेरिट का निर्धारण शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योग्यताओं के प्राप्तांक प्रतिशत के वेटेज को जोड़कर किया जाएगा:

पदनाम10वीं12वींस्नातक (UG)अधिस्नातक (PG)प्रशैक्षणिक (STC/B.Ed)कुल योग
अध्यापक लेवल-1 (L-1)30%40%30%100%
अध्यापक लेवल-2 (L-2)20%20%30%30%100%
वरिष्ठ अध्यापक (2nd Grade)10%10%50%30%100%
प्राध्यापक / व्याख्याता (1st Grade)20%50%30%100%

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. रिक्त पदों की जानकारी लें: अपने नजदीकी विद्यालय (PEO स्कूल) के नोटिस बोर्ड या शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से रिक्त पदों की सूची देखें।
  2. आवेदन फॉर्म भरें: निर्धारित आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्राप्तांक ध्यानपूर्वक भरें।
  3. दस्तावेज संलग्न करें:
    • 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर की अंकतालिकाएं
    • डीएलएड / बीएड डिग्री व अंकतालिका
    • मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व पहचान पत्र
    • यदि सेवानिवृत्त हैं तो उससे संबंधित सेवा निवृत्ति दस्तावेज
  4. आवेदन जमा करें: भरे हुए आवेदन फॉर्म को संबंधित विद्यालय/संस्था प्रधान के पास निर्धारित अंतिम तिथि (27 अगस्त 2026, दोपहर 1:00 बजे तक) व्यक्तिगत रूप से जमा करवाकर पावती रसीद (Receipt) अवश्य प्राप्त कर लें।

मुख्य नियम एवं शर्तें

  • यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थाई है।
  • रिक्त पद पर नियमित शिक्षक की पदस्थापना होते ही यह गेस्ट फैकल्टी व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी।
  • कार्यभार ग्रहण करने के समय निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

राजस्थान विद्या संबल योजना Important Links

LinkDetails
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Official NotificationClick Here
खाली पदों की जानकारी यहां से देखेClick Here
All Districts Application FormClick Here
District Wise NotificationBaran, Jaipur, Nagour, Balotra, Bhilwara, Pratapgarh, Tonk, Dholpur , Dungarpur, Kota , Jodhpur
Official Department WebsiteRajasthan Government / Concerned Department

Leave a Comment

Join WhatsApp व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें